tolee
Technology & AI
Tolee NewsTechnology & AI

माफिया अतीक का बेटा आज दफनाया जाएगा:झांसी-लखनऊ जेल से दोनों भाई प्रयागराज पहुंचेंगे; हाईकोर्ट ने 4 शर्तें लगाईं

माफिया अतीक अहमद का छोटा बेटा अबान आज, शनिवार को प्रयागराज में सुपर्द-ए-खाक किया जाएगा। रात 8 बजे उसे मिट्‌टी दी जाएगी। जेल में बंद अतीक के दोनों बेटे अली और उमर छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे दोनों भाइयों को पैरोल दे दी। उमर लखनऊ और अली झांसी जेल में बंद है। दोनों को जेल से प्रयागराज पहुंचने में 6-7 घंटे लग सकते हैं। ऐसे में दोपहर में जेल से उमर और अली को पुलिस लेकर निकल सकती है। परिवार ने अबान के शव को हटवा में बुआ के घर डीप फ्रीजर में रखवाया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 4 शर्तों पर दोनों को पैरोल दी है। पैरोल देने से पहले कोर्ट ने उमर और अली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात की थी। कोर्ट ने आदेश दिया कि दोनों को सीधे जेल से कसारी-मसारी कब्रिस्तान ले जाया जाए। दोनों भाइयों को उनके छोटे भाई अहजम और उनकी बुआ परवीन कुरैशी से एक घंटे के लिए मिलने की अनुमति दी गई है। पुलिस की मौजूदगी में ये मुलाकात कराई जाएगी। इसके बाद वापस जेल ले जाया जाएगा। कोर्ट ने राज्य सरकार और यूपी डीजीपी को दोनों की सुरक्षा और अन्य इंतजाम के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट की 4 शर्तें, जो अली और उमर को माननी होंगी अतीक की बहन परवीन कुरैशी ने अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अली और उमर को पैरोल पर रिहा करने की याचिका दायर की थी। जस्टिस अजय भनोट और डीसी सामंत की पीठ ने पैरोल का आदेश दिया। इधर, भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अबान की मौत पर कहा- अतीक के कर्मों की सजा उसका परिवार भुगत रहा है। दो बच्चे मर गए। दो जेल में है। बीवी फरार है। ईश्वर सजा दे रहा है। इससे पहले, प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य से अबान की मौत पर पत्रकारों ने सवाल किया तो वे भड़क गए। बोले- एक्सीडेंट रोज होते रहते हैं... ये कौन-सी बात है। अतीक के बगल में दफनाया जाएगा अबान, फरार मां पर निगाहें मां शाइस्ता परवीन जनाजे में शामिल होगी या नहीं। सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं। वह 2023 से फरार है। पति अतीक और बेटे असद के जनाजे में भी शामिल नहीं हुई थी। अबान (21) को कसारी-मसारी के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। यहां उसकी कब्र खोद दी गई है। इसी जगह पर उसके पिता अतीक, दादा फिरोज अहमद, चाचा अशरफ और भाई असद की भी कब्रें हैं। शुक्रवार की 3 तस्वीरें देखिए अबान भाई से जेल मिलने जा रहा था, सड़क हादसे में हुई मौत अबान की गुरुवार सुबह झांसी में सड़क हादसे में मौत हुई थी। वह चार दोस्तों के साथ क्रेटा कार से जेल में बंद भाई अली से मिलने प्रयागराज से जा रहा था। हाईवे पर जानवर को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन दोस्त घायल हो गए। अबान-सोनू के शव शुक्रवार तड़के 4 बजे एक ही एंबुलेंस से झांसी से प्रयागराज के हटवा गांव लाए गए। यहां अबान की बुआ का घर है। अतीक का घर टूटने के बाद अबान वही रहता था। अबान का शव लेने झांसी पहुंचे अहजम ने कहा था- “अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली।” 2023 में असद के एनकाउंटर के बाद अतीक के भाई अशरफ ने भी यही बात कही थी। भाई की मौत की खबर मिलने के बाद जेल में बंद अली रातभर सोया नहीं। वह रोता रहा और खाना भी नहीं खाया। अबान की मौत से जु़ड़ी हुई ये खबरें भी पढ़ें झांसी जेल में रातभर नहीं सोया, रोता रहा सड़क हादसे में छोटे भाई अबान की मौत की खबर ने झांसी जेल में बंद उसके बड़े भाई अली अहमद को झकझोर दिया। जेल सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को उसने खाना नहीं खाया। रात में भी वह सोया नहीं। हादसे की सूचना के बाद से वह अपनी कोठरी से बाहर नहीं निकला। सामान्य दिनों में अली कुछ समय के लिए बाहर आकर एक्सरसाइज करता है और जेल में मौजूद लोगों से बातचीत भी करता है। लेकिन शुक्रवार को उसने किसी से बात नहीं की। छोटे भाई के अंतिम जनाजे में शामिल होने के लिए अली को भेजने के संबंध में शुक्रवार दोपहर तक झांसी के जेल अफसरों के पास कोई आदेश नहीं आया था। अबान भाई अली से मिलने के लिए हर सप्ताह दो बार झांसी आता था। जिस कार में मौत हुई, उसके 4 साल में 16 चालान अबान अहमद जिस कार में बैठा था और हादसे का शिकार हुई, वह उसके रिश्तेदार जैद के नाम है। परिवहन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के मुताबिक, कार नंबर UP70 FW2432 के साल 2022 से 2026 के बीच 16 चालान हुए। इनमें 6 चालान ओवरस्पीड के हैं। आखिरी बार चालान 27 जून, 2026 को हुआ था। अब तक 8 जुर्माने भरे गए हैं। अबान के साथ कौन था, जानिए पांचों लोगों का अतीक परिवार से संबंध

a
ads vidia@adsvia
8/8/2026 | 11:59 am 2 Min Read
Media 1
AI Generated Executive Summary

Latest updates on माफिया अतीक का बेटा आज दफनाया जाएगा:झांसी-लखनऊ जेल से दोनों भाई प्रयागराज पहुंचेंगे; हाईकोर्ट ने 4 शर्तें लगाईं. Read verified analysis on Tolee News.

📌 **मुख्य समाचार**: • माफिया अतीक का बेटा आज दफनाया जाएगा:झांसी-लखनऊ जेल से दोनों भाई प्रयागराज पहुंचेंगे; हाईकोर्ट ने 4 शर्तें लगाईं को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज माफिया अतीक का बेटा आज दफनाया जाएगा:झांसी-लखनऊ जेल से दोनों भाई प्रयागराज पहुंचेंगे; हाईकोर्ट ने 4 शर्तें लगाईं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

t/
Published In Community ToleeAI Automation Society
4
U