tolee
Technology & AI
Tolee NewsTechnology & AI

धमतरी में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार; नकदी-बाइक समेत 1.12 लाख का माल जब्त

नगरी/धमतरी। धमतरी जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत नगरी पुलिस ने नगरनाला-चारगांव रोड क्षेत्र में जुआ खेल रहे चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12,500 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 12 हजार 500 रुपये बताई गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगरनाला-चारगांव रोड के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ लिया। नकदी और चार बाइक समेत सामान जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 12,500 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की। इसके अलावा जुआ खेलने में शामिल आरोपियों के पास से चार मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं। पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 1,12,500 रुपये है। ये चार आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार ध्रुव, भानु कुमार साहू, भागवत यादव और जयप्रकाश साहू के रूप में हुई है। चारों आरोपी नगरी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से की अपील धमतरी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास जुआ, सट्टा या किसी अन्य अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

a
ads vidia@adsvia
8/13/2026 | 5:30 pm 2 Min Read
Media 1
AI Generated Executive Summary

Latest updates on धमतरी में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार; नकदी-बाइक समेत 1.12 लाख का माल जब्त. Read verified analysis on Tolee News.

📌 **मुख्य समाचार**: • धमतरी में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार; नकदी-बाइक समेत 1.12 लाख का माल जब्त को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज धमतरी में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार; नकदी-बाइक समेत 1.12 लाख का माल जब्त से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

t/
Published In Community ToleeAI Automation Society
16
U