tolee
Technology & AI
Tolee NewsTechnology & AI

छत्तीसगढ़ चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर काला जादू, VIDEO:जमानत के लिए श्मशान में साधना, पुलिस बोली- जज को मारना चाहते हो क्या

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में श्मशान घाट पर काला जादू करने का कथित मामला सामने आया है। शुक्रवार (7 अगस्त) रात ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम में 4 लड़के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और 2 अन्य लोगों की तस्वीरें रखकर पूजा-पाठ कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग श्मशान घाट पहुंच गए। वहां लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि 3 अन्य साथी मौके से भाग गए। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। श्मशान घाट पर पुलिस को मरी मछली, नींबू, सिंदूर, नारियल और पूजा में इस्तेमाल होने वाली दूसरी सामग्री भी मिली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस ने युवक से पूछा कि ‘जज को ही मारना चाहते हो क्या’, लड़के ने जवाब दिया कि ‘मैं पढ़ा लिखा हूं ये सब काम नहीं करता’। बताया जा रहा है कि एक रिश्तेदार की जमानत के लिए याचिका दायर की गई है। उसी के लिए यह तांत्रिक पूजा की गई। हालांकि, मामले में जांच जारी है। पहले देखिए तस्वीरें... ग्रामीणों को देखकर भागे, एक पकड़ाया बता दें कि ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में इससे पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है, जिससे लोगों में आक्रोश है। 7 अगस्त की रात श्मशान घाट में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। काफी देर तक निगरानी करने के बाद ग्रामीण एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आते देख वहां मौजूद चारों लड़के भागने लगे। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और एक युवक को पकड़ लिया, जबकि बाकी तीन युवक मौके से भाग निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत सीपत पुलिस को इसकी सूचना दी और पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक ऋषिकेश कुमार से पूछताछ कर रही है। साथ ही मौके से मिली पूजा सामग्री और तस्वीरों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सोशल मीडिया पर मिला था तंत्र साधना का उपाय पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पकड़ा गया युवक ऋषिकेश कुमार बिलासपुर के राजकिशोर नगर का रहने वाला है। उसने पहले श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र करने की बात से इनकार किया। उसने पुलिस को बताया कि वह गांव में घूमने आया था और खुद को बिल्डर बताया। पुलिस के मुताबिक, ऋषिकेश सोशल मीडिया के जरिए एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आया था। बताया जा रहा है कि उस तांत्रिक ने आरोपी के रिश्तेदारों से कहा था कि श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करने से एक मामले में जेल में बंद उनके रिश्तेदार को जमानत मिल सकती है। चीफ जस्टिस समेत 2 लोगों की तस्वीर रखकर तंत्र साधना पूछताछ में यह भी पता चला है कि युवक का रिश्तेदार प्रियांशु चाकूबाजी के केस में जेल में बंद है। जमानत के लिए उसकी हाईकोर्ट में याचिका लगी है। बताया गया कि चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र साधना करने से उसे जमानत मिलने का दावा किया गया। इसके बाद चार लोग तंत्र साधना के लिए देवरी के श्मशानघाट पहुंचे थे। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में अभी जांच कर रही है। .............................. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.... अंधविश्वास में 5 साल में 83 हत्याएं: जादू-टोना के मामलों में छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर, रातों-रात अमीर बनने के लालच में गईं जानें ‘तंत्र-मंत्र से पैसों की बारिश होगी। बस लगातार अनुष्ठान करूंगा। बलि देनी होगी, तो गड़ा हुआ करोड़ों का खजाना मिल जाएगा। अदृश्य शक्तियां प्रसन्न होते ही किस्मत बदल जाएगी।’ ऐसे दावे सुनने में भले ही फिल्मों की कहानी लगें, लेकिन आज भी कई लोग इनके झांसे में आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

a
ads vidia@adsvia
8/9/2026 | 12:53 pm 2 Min Read
Media 1
AI Generated Executive Summary

Latest updates on छत्तीसगढ़ चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर काला जादू, VIDEO:जमानत के लिए श्मशान में साधना, पुलिस बोली- जज को मारना चाहते हो क्या. Read verified analysis on Tolee News.

📌 **मुख्य समाचार**: • छत्तीसगढ़ चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर काला जादू, VIDEO:जमानत के लिए श्मशान में साधना, पुलिस बोली- जज को मारना चाहते हो क्या को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज छत्तीसगढ़ चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर काला जादू, VIDEO:जमानत के लिए श्मशान में साधना, पुलिस बोली- जज को मारना चाहते हो क्या से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

t/
Published In Community ToleeAI Automation Society
8
U